राष्ट्र के पुनर्निर्माण में जुटें स्वयंसेवक-बोहरे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कोंच से वरिष्ठ पत्रकार पीड़ी रिछारिया की रिपोर्ट
* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत माता मंदिर पर मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव
कोंच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष भर में मनाए जाने वाले छह प्रमुख उत्सवों में सबसे बड़े उत्सव के रूप में वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम रविवार को नगर संघ शाखा स्थल भारत माता मंदिर पर मनाया गया। संघ की स्थापना करने वाले प्रथम सर संघ चालक डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस/वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के स्वयंसेवक सागर बोहरे ने स्वयंसेवकों के बीच अपने बौद्धिक में कहा, वर्ष प्रतिपदा के दिन ही प्रथम सर संघ चालक का जन्म हुआ था। डॉ. हेडगेवार ने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती के लिए अर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय सनातनी हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्र के पुनर्निर्माण में जुटने का आह्वान किया। संघ प्रार्थना चौरसिया ने संपन्न कराई। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने भारत माता व डॉ. हेडगेवार के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान नगर संघचालक अनिल निरंजन, नगर कार्यवाह ऋषभ गिरवासिया, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, केके मिश्रा, मनीष नगरिया, अरुण मिश्रा, नरसिंह गहरवार, बाबूराम पाल, दिनेश नामदेव, आशुतोष मिश्रा, बादाम कुशवाहा, आनंद सकेरे, मुकेश राठौर, राजकपूर सोनी, मयंक मोहन आदि स्वयंसेवक रहे। उधर, नदीगांव में भी हिंदू नववर्ष उत्साह से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कस्बे की जय शंकर शाखा पर विशिष्ट अतिथि आद्य सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सेवा प्रमुख विपिन कुमार एवं अध्यक्ष के रूप में शाखा के वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ. विनय कुमार गुप्ता, सह खंड प्रभारी बृज बिहारी, अनिरुद्ध सिंह एडवोकेट, राघवेंद्र सिंह गौर, आंनद सिंह गौर सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जिला सेवा प्रमुख ने कहा, इस दिन राम का राजयभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने के लिए कहा।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें