भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अम्बेडकर सम्मान के तहत अनुसूचित वर्ग के लोगों का किया सम्मान
हरिश्चंद्र दीक्षित बापू रिपोर्टर कालपी
कालपी (जालौन)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ उनकी प्रतिमा भी भेट की गयी। भारतीय संविधान के निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जिन्होनें देश व समाज के लिए जो किया उसको जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए अम्बेडकर जयन्ती पर तमाम कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा आयोजित किए गये थे।अब भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में लगातार यह कार्यक्रम आयोजित हो रहें हैं।उसी क्रम में रविवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डाक्टर अरुण मेहरोत्रा ने संगठन के नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सबसे वरिष्ठ पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व सभासद ज्योति प्रसाद अहिरवार के घर पहुंचे जहां उन्हें बाबा साहब की प्रतिमा भेंटकर तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया इसके उपरांत केसाराम सोनकर,संजय वर्मा,गीताराम ओमरे सहित तमाम लोगों सम्मानित किया।इस दौरान बाबा साहेब डाक्टर अम्बेडकर का देश के प्रति दिये गये योगदान पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान प्रमुख रूप से हर्षित खन्ना, संजय सोनकर, सतेन्द्र सिंह,मन्टू विश्नोई, अरविन्द राठौर, चैन चना समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें