आकांक्षात्मक विकास खण्ड जालौन का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जालौन। शासन की मंशा के अनुरूप आकांक्षात्मक ब्लाक जालौन का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर यहां तैनात अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।इस दौरान जो भी थोडी बहुत कमियां नजर आई तो उनके बारे में गहन पूछताछ कर उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है इस पर समीक्षा भी की गयी। शनिवार को ब्लाक जालौन मे आई ए एस अधिकारी खेमपाल सिंह परिवहन विभाग विशेष सचिव ने निरीक्षण कर सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बताते चलें कि आकांक्षात्मक विकास खण्डों में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर विकास कार्य को परखा जा रहा है जिसमें 05 प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा की जा रही है जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएं, आधारभूत अवसंरचना तथा सामाजिक विकास के अंतर्गत निर्धारित 50 संकेतकों (इंडीकेटर्स) के आधार पर किए जा रहे कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। जालौन विकास खण्ड के लिये नामित नोडल अधिकारी खेमपाल सिंह आईएएस परिवहन विभाग विशेष सचिव ने शुक्रवार को शाम विकास खण्ड के ग्राम भदवां में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत सचिवालय, गौशाला तथा जन सेवा केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी तथा नागरिकों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। शनिवार को ब्लाक में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारी के साथ बैठक कर सभी विषयों पर समीक्षा की।इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि यह सरकार की मंशा के अनुरूप आकांक्षात्मक ब्लाक का निरीक्षण कर उसके विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है जहां भी कुछ खामियां मिल रही है उनपर समीक्षा कर यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह कमियां क्यों बनी रही इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है।इस दौरान खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह,डांस कपिल गुप्ता के अलावा बाल विकास परियोजना तथा जालौन व छिरिया के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें