अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति पर नगर पालिका ने महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

जालौन। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा नगर के एक गेस्ट हाउस में एक भव्य आयोजन किया। इस दौरान जिला महिला कर्मचारी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, सभी महिलाओं को सम्मानित किया।इस दौरान ऊषा गुप्ता महिला मोर्चा, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अभय राजावत अनिल याज्ञिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सतीश सेंगर,सभासद अन्नू शर्मा, ललित शुक्ला, संयुक्त रुप मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ  आए हुऐ मुख्य अतिथि के द्वारा  अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं  दीप प्रज्वलन के  साथ किया गया। इस दौरान अहिल्याबाई के लोक कल्याणकारी कार्यों, न्यायप्रिय शासन और उनके अद्वितीय नारी नेतृत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें त्याग, सेवा एवं न्याय का प्रतीक बताया जो आज के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में प्रेरणा का स्रोत हैं।इस दौरान नगर पालिका से एसबीएम प्रभारी रविन्द्र सलूजा,आर आई अनूप,कमलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया