नारी सशक्तिकरण और जनकल्याण को प्राथमिकता दी अहिल्याबाई ने
कोंच से वरिष्ठ पत्रकार पीड़ी रिछारिया की रिपोर्ट
कोंच। कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को सरोजिनी नायडू पार्क में मालवा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी मनाई। नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, लोकमाता अहिल्याबाई ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए जो काम किए वे आज और भी प्रासंगिक हो उठे हैं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। उनके कृत कार्यों से सीख लेने की जरूरत है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अरविंद सेंगर के आह्वान पर शनिवार को पार्टी की नगर इकाई द्वारा मालवा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती का आयोजन सरोजनी नायडू पार्क में किया गया। उपस्थित कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा, आज के दौर में जिस तरह से सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न होता जा रहा है उसे देखते हुए अहिल्याबाई के समय की सामाजिक संरचना याद आती है। उन्होंने सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए तमाम सुधार किए। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, श्रीनारायण दीक्षित, अखिल वैद, अवधेश अवस्थी, सभासद आजाद उद्दीन, जाहिद खान, सुल्तान राईन, सभासद समसुद्दीन मंसूरी, सभासद विक्की दुवे, रज्जाक अंसारी, रामस्वरूप यादव, धनुपाल, रामसिंह पाल, बबलू शर्मा, शिवम प्रजापति आदि रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें