न्याय, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक हैं लोकमाता अहिल्याबाई-विधायक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कोंच से वरिष्ठ पत्रकार पीड़ी रिछारिया की रिपोर्ट
* नगर पालिका द्वारा आयोजित त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम में जुटे भाजपाई
कोंच। लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गुरुवार देर शाम सद्भाव मंडपम में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक और पालिकाध्यक्ष सहित भाजपाइयों ने अहिल्याबाई को नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मातृशक्ति को सम्मानित भी किया गया।
क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ईओ मोनिका उमराव, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, वयोवृद्ध भाजपाई सर्वाचरण वाजपेयी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में संजोए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, अहिल्याबाई लोकनीति, नारी सशक्तिकरण एवं जनसेवा के लिए सभी की प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने न्यायप्रिय शासन चलाकर जनकल्याण के लिए जो कार्य किए हैं वह अतुलनीय और प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया एवं लोकमाता के जीवन दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। संचालन मनीष नगरिया ने किया। इस मौके पर शंभूदयाल स्वर्णकार, राजेश्वरी यादव, अर्चना सोनी, कृष्णा झा, सभासद सीमा अहिरवार, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, सुनील शर्मा, नरेश वर्मा, धर्मेंद्र राठौर, बाबूराम पाल, आनंद गुप्ता, शिवसिंह, अनिल पटेल, मयंक मोहन, गौरव सोनी, बृजेंद्र कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, आशुतोष मिश्रा, राघवेंद्र निरंजन, राकेश अग्रवाल, डॉ. वसीम आदि रहे। उधर, विकास खंड के संयोजकत्व में भी जन्म जयंती व महिला सम्मेलन अभिलाषा गेस्ट हाऊस में मनाई गई। विधायक ने कहा, अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई, रानी झलकारी बाई, रानी दुर्गावती, रानी पद्मावती आदि का अनुकरण कर आज महिलाएं विविध क्षेत्रों में देश का मान बढ़ा रहीं हैं। 20 महिलाओं को कार्य क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दो महिलाओं को पीएम आवास की चाभी भी सौंपी गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रानी देवी, प्रतिनिधि सत्येंद्र निरंजन शीलू, बीडीओ सर्वेश कुमार वर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सर्वेश निरंजन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, राजेंद्र निरंजन चमरसेना, दशरथ पटेल, विकास पटेल धनौरा आदि रहे। संचालन इंजीनियर राजीव रेजा ने किया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें