नारी शक्ति गौरव उत्सव का आयोजन ब्लॉक सभागार जालौन में 2 अगस्त को होगा
0-अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री कमलावती सिंह करेंगी महिलाओं को सम्मानित
जालौन। जनपद की प्रमुख सामाजिक संस्था अनुरागिनी संस्था द्वारा 2 अगस्त 2025 को 12 बजे "नारी शक्ति गौरव उत्सव" का भव्य आयोजन विकासखंड जालौन के सभागार, में किया जायेगा यह जानकारी देते हुए संस्था के समन्वयक नितिन कुमार सैनी तथा क्षेत्रीय प्रभारी राजा सिंह गधेला ने संयुक्त रूप से दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। नारी शक्ति गौरव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे महिला कल्याण निगम, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री कमलावती सिंह मौजूद रहेंगी।वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी उन महिलाओं को सम्मानित करेंगी जिन्होंने आजीविका, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता, उद्यमिता और सामाजिक बदलाव जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान किया है। "नारी शक्ति गौरव उत्सव" उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्पद मंच है जो आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं और अपने समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह आयोजन न केवल उनके योगदान को पहचान देने का कार्य करेगा, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। अनुरागिनी संस्था पिछले 28 वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था के माध्यम से हजारों महिलाओं को स्वावलंबन, वित्तीय शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के अवसर प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागो के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं विभिन्न महिला समूहों को रोजगारपरक जानकारी दी जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें