कत्थक पर राम, कृष्ण व शिव कथाएं सुन मुग्ध हुए श्रोता
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कोंच से वरिष्ठ पत्रकार पीडी रिछारिया की रिपोर्ट
कोंच। दिवंगत गल्ला व्यापारी ओमप्रकाश उदैनिया की स्मृति में हर साल राधाष्टमी पर्व पर उनके पुत्र डॉ. दिनेश उदैनिया द्वारा नृसिंह मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कत्थक पर राम कृष्ण और शिव कथाओं के कार्यक्रम में पहले दिन शनिवार की देर रात रायबरेली से आए कलाकारों की मनोरम प्रस्तुतियां श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गईं। रायबरेली के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पं. अयोध्या शरण मिश्र और उनकी मंडली के कलाकारों ने कत्थक पर आधारित राम, कृष्ण और शिव कथाओं की भावप्रवण प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व अमिता उदैनिया व डॉ. दिनेश उदैनिया ने भगवान नृसिंह जी की पूजा अर्चना की। अयोध्या शरण मिश्र ने हनुमान स्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने भगवान राम और कृष्ण लीला का सुंदर चित्रण किया। भगवान और भक्त के बीच प्रेम संबंधों को कत्थक के माध्यम से दर्शाने का स्तुत्य प्रयास किया। आर्गन पर रोहित मिश्रा, तबले पर कृष्ण चंद्र मिश्रा तथा ऑक्टोपैड पर प्रभात चंद्र मिश्रा संगत कर रहे थे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विनोद सोनी, जय मुखिया, सुभाष पहारिया, हिमालया उदैनिया, प्रदीप अग्रवाल, अंकुर यादव, विज्ञान विशारद सीरौठिया, संजीव तिवारी, मनोज नगाइच, रामप्रकाश निरंजन सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। राजकुमार गुप्ता, ओंकार नाथ पाठक, अशोक अग्रवाल, डॉ. सावित्री गुप्ता, अतुल सोनी, रामकिशोर खरे, प्रेमनारायण अग्रवाल आदि रहे।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें