पथिक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष बने शिव पूजन गुर्जर
जालौन। पथिक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह द्वारा देवी निवासी शुभ पूजन सिंह गुर्जर को जिला अध्यक्ष बनाया गया उनके जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे उपेक्षित किसान, नौजवान, मजदूर, किसान कौम के बच्चो को शिक्षा से वंचित रखने की कुचे्ष्टा और उनके हक,अधिकारो का हनन,सरकारी सेवाओ मे हक मारी जैसे अनेको विषयो पर चर्चा की गयी। बुदेलंखंड अध्यक्ष मनोज डोयला ने बताया कि सभी संगठन को मजबूत करने के लिये आगे आये। पार्टी की नीतियो को सभी ने सराहा।मौजूद लोगो पार्टी मे जुडने तथा जिम्मेदारी लेने पार्टी की नीतियो और विचारो को जन जन तक पहुँचाने को सभी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया। इस मौके पर राजा भइया,राम प्रकाश वर्मा,रामराजा गुर्जर,समरजीत सिंह नागर, मोदी परिहार, इंदल प्रजापति, दुबे सेंगर माना परिहार,नारायण वंशकार, विनोद वर्मा, ओमजी एवं अनेको गाँव वासी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें